Breaking News

उद्धव ठाकरे का बहुमत परीक्षण आज

30 Nov, 2019 888

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र में सरकार संभालने के बाद आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करना है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले लगभग एक महीने से चल रहे राजनीतिक ड्रामे का अब अंत हो चुका है. महा विकास अघाड़ी नाम से गठबंधन कर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर उद्धव ठाकरे को राज्य का मुख्यमंत्री बनवा दिया है. उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर की शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 288 सदस्यीय विधानसभा में लगभग 165 विधायकों के समर्थन की बात कही है. इसके साथ ही उद्धव ठाकरे बहुमत परीक्षण में जीत हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं. दोपहर दो बजे सदन की बैठक शुरू हुई. इसके बाद प्रोटेम स्पीकर दिलीप वलसे पाटील ने उद्धव सरकार का बहुमत परीक्षण कराया.

अन्य खबरे