Breaking News

उद्धव ठाकरे निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के सदस्य

14 May, 2020 890

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे निर्विरोध रूप से विधान परिषद के सदस्य चुनाव से पहले ही चुन लिए गए हैं. बता दें कि  21 मई को विधान परिषद की नौ खाली सीटों पर चुनाव होने थे. अब चुनाव नहीं होगा क्योंकि तीन उम्मीदवारों द्वारा ने अपना नाम वापस लेने के कारण उद्धव ठाकरे का रास्ता साफ़ हो गया. गौरतलब है कि 28 नवंबर 2019 को उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री बने थे. उन्हें छह महीने के अंदर विधानसभा या विधान परिषद दोनों में से किसी एक सदन का सदस्य बनना था, जिसमें अब उन्हें सफलता मिल चुकी है.

अन्य खबरे