उद्धव सरकार में कांग्रेस के होंगे डिप्टी सीएम और डिप्टी स्पीकर
संवाददाता/in24 न्यूज़.
उद्धव ठाकरे की सरकार में कांग्रेस के होंगे डिप्टी सीएम और डिप्टी स्पीकर। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए 24 घंटे भी नहीं हुए, लेकिन उन्हें गठबंधन सरकार चलाने का पहला कड़वा अनुभव हो गया. सरकार गठन के फॉर्मूले पर कांग्रेस की ओर से रखी गई मांगों के आगे अंततः उन्हें झुकना पड़ा. अब नए फॉर्मूले के तहत कांग्रेस को डिप्टी सीएम और डिप्टी स्पीकर का पद दिया जाएगा. साथ ही मंत्रिमंडल में कांग्रेस के दर्जन भर चेहरों को भी स्थान मिलेगा. इसके पहले महत्वपूर्ण मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर गतिरोध सामने आया था. महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के फॉर्मूले के तहत अब स्पीकर का पद एनसीपी के खाते में गया है. गुरुवार शाम शिवाजी पार्क में सीएम बतौर शपथ लेने वाले उद्धव ठाकरे के लिए दुश्वारियां देर रात खड़ी होनी शुरू हुईं, जब मंत्रिमंडल के आकार और स्वरूप को लेकर कांग्रेस ने नया दावा पेश कर दिया. कांग्रेस की मांग डिप्टी सीएम पद समेत स्पीकर पद की थी. शिवसेना डिप्टी सीएम पर तो सहमत हो गई थी, लेकिन पेंच स्पीकर को लेकर फंस गया. बताते हैं कि इस गतिरोध से एनसीपी नेताओं ने सधी दूरी बनाए रखी.