Breaking News

उमा भारती ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर पालघर मॉब लिंचिंग मामले में कार्रवाई की मांग की

21 Apr, 2020 886

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पालघर में हुई मॉब लिंचिंग मामले में पत्र लिखकर मांग की है कि इसमें उचित कार्रवाई करें. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की है कि राज्य के पालघर में साधुओं की भीड़ द्वारा की गई हत्या के मामले में उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज करें, जिन्होंने उन्हें बचाने की बजाय उन्हें भीड़ के हवाले हो जाने दिया। उमा ने ठाकरे को आज लिखे पत्र में कहा है कि पालघर में भीड़ द्वारा साधुओं की हत्या हुई है, यह कानून की दृष्टि में जघन्य अपराध एवं धर्म की दृष्टि से महापाप है। आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। आपने स्वयं यह कृत्य नहीं किया है, लेकिन आपके द्वारा शासित राज्य में यह जघन्य कृत्य हुआ है। इसलिए इसमें सभी दोषियों को दंडित करना होगा।  उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों के हाथ पकड़कर वह असहाय साधु जीवन रक्षा की गुहार लगा रहे थे, उन पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने के बजाय उन्हें भीड़ के हवाले हो जाने दिया एवं वह स्वयं को छुड़ाकर अलग हो गए। वे पुलिसकर्मी भी हत्या के आरोपी हैं। उन पर भी भादंवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। यदि वह चाहते तो हवा में फायर करके उन साधुओं को बचा सकते थे। उमा ने आगे लिखा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि आपको उन पुलिसकर्मियों सहित समस्त हत्यारों को कठोर दंड देना ही होगा, अन्यथा आप स्वयं भी इस पाप के भागीदार होंगे। उन्होंने कहा कि मैं आज प्रायश्चित के लिए भोपाल में अपने आवास पर ही उपवास कर रही हूं तथा मैंने साधु समाज से भी अपने-अपने स्थान पर रहते हुए एक दिन का उपवास करने की अपील की है।  

अन्य खबरे