Breaking News

एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने कहा, राज ठाकरे को जेल में डालो दिमाग हो जाएगा ठंडा

02 May, 2022 1056

in24news/संवाददाता

 

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा पर मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. औरंगाबाद में रविवार को हुई रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि वह 3 मई तक चुप रहेंगे. और 4 मई के बाद वह किसी की नहीं सुनेंगे. इस पर पलटवार करते हुए एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनका भाषण हिंसा को बढ़ावा देने वाला है. इस पर पुलिस स्वतः संज्ञान क्यों नहीं ले रही है. महाराष्ट्र बड़ा है या फिर वह व्यक्ति बड़ा है. ओवैसी ने कहा कि जब नवनीत राणा पर कार्रवाई हो सकती है तो फिर इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो सकती. साथ ही कहा कि इनको जेल में डाल दें तो दिमाग ठंडा हो जाएगा. प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या एक व्यक्ति औरंगाबाद की एकता को खतरे में डालेगा. यह हिंसा के लिए एक खुला आह्वान है. महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार है. सीएम उद्धव ठाकरे अपने ही भाई के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं. इसके साथ ही कहा कि क्या आप महाराष्ट्र को दिल्ली बनाना चाहते हैं.

अन्य खबरे