एकनाथ खड़से को दिल का दौरा, शरद पवार ने की मुलाकात
06 Nov, 2023
460
संवाददाता/in24 न्यूज़।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे को रविवार को हल्का दिल का दौरा पड़ा। उन्हें जलगांव शहर के गजानन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासन से दक्षिण मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंबई ले जाने के लिए एक एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई। सूत्रों के मुताबिक खडसे को पिछले दो दिनों से सीने में दर्द महसूस हो रहा था.
शुरू में उन्हें लगा कि ऐसा एसिडिटी की वजह से है। हालांकि, जब उनका रक्त परीक्षण किया गया, तो पता चला कि हृदय संबंधी संकेतक उच्च स्तर पर थे। बता दें कि एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार ने बॉम्बे अस्पताल में जाकर एकनाथ खडसे से मुलाक़ात कर उनके स्वास्थ्य का जायज़ा लिया।