एनसीपी के अध्यक्ष पद से रिटायर होंगे शरद पवार
02 May, 2023
1045
संवाददाता/in24 न्यूज़.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार ने NCP अध्यक्ष का पद छोड़ने का फैसला किया है। शरद पवार ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि मैं एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। हालांकि अभी तक उन्होंने पद छोड़ने की वजह का खुलासा नहीं किया है। बता दें कि पवार ने कहा है कि मैं पार्टी पक्ष से स्ध्यक्ष पद से रिटायर हो रहा हूं। इस घोषणा के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल मच गई है। एनसीपी के कार्यकर्त्ता पवार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उम्मीद है पवार अब एक नई टीम बना सकते हैं।