Breaking News

ओडिशा ट्रेन हादसे पर लालू ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

04 Jun, 2023 388

संवाददाता/in24 न्यूज़।

ओडिशा (Odisha) ट्रेन हादसे के बाद उसपर जमकर सियासत जारी है।  इसी कड़ी में अब पूर्व रेलमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की, जिसमें कम से कम 288 लोग मारे गए और 900 से अधिक घायल हो गए। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुई दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए लालू ने कहा कि  मौजूदा नरेंद्र मोदी शासन ने भारतीय रेलवे को बर्बाद कर दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा रेल त्रासदी रेलवे की एक बड़ी चूक है। इसकी उच्चस्तरीय जांच की जरूरत है। केंद्र को अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए। बता दें कि लालू के अलावा विपक्ष भी इस हादसे पर सियासत करने में जुटा हुआ है।

अन्य खबरे