Breaking News

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम जिन्ना की सोच वाली पार्टी - गिरिराज सिंह

25 Oct, 2019 845
संवाददाता/in 24 न्यूज़। 
भाजपा के 'फायरब्रांड' नेता माने जाने वाले गिररिाज सिंह ने बिहार के लोगों को सचेत करते हुए अपने ट्वीट में लिखा “बिहारवासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। उल्लेखनीय है कि एआईएमआईएम ने बिहार विधानसभा में अपना खाता खोल लिया है। किशनंगज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एआईएमआईएम ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली है। इस उपचुनाव में एमआईएमआईएम के कमरूल होदा ने 10 हजार से अधिक मतों से भाजपा की प्रत्याशी स्वीटी सिंह को पराजित किया।बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट जीतकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने बिहार विधानसभा में अपना खाता खोल लिया है। एआईएमआईएम की इस जीत को केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने सामाजिक समरसता के लिए खतरा बताया है। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले सिंह ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को सचेत करते हुए ट्वीट कर लिखा, “बिहार के उपचुनाव में सबसे खतरनाक परिणाम किशनगंज से उभर कर आया है। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम जिन्ना की सोच वाली है, ये वंदे मातरम से नफरत करते हैं। इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है।” 

अन्य खबरे