Breaking News

ओवैसी को भूमिपूजन के लिए अयोध्या से आमंत्रण

03 Aug, 2020 716

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने का लगातार विरोध करनेवाले एआईएमआईएम पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना भाजपा नेता और मुख्य प्रवक्ता कृष्णा सागर राव ने राम मंदिर के भूमि पूजन में आमंत्रित किया है। हालांकि इससे पहले ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी का भूमि पूजन में जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे संवैधानिक पद की शपथ का उल्लंघन बताया था। राव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें भाग लेंगे और भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए शिलान्यास करेंगे। भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर बनाया जा रहा है भाजपा को इस पर गर्व है। राव ने कहा कि यह हमारे कार्यकाल में हो रहा है, जिसने दुनिया भर में करोड़ों हिंदुओं के सपने को साकार किया है। इस आमंत्रण को ओवैसी को स्वीकार करते हैं या नहीं, इसपर उनकी प्रतिक्रिया का आना बाकी है.

अन्य खबरे