Breaking News

कंगना के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी

09 Sep, 2020 767

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में अभिनेत्री कंगना रनौत की परेशानी देखते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री ने उनका समर्थन किया है. बता दें कि अभिनेत्री और हिमाचली अदाकारा कंगना रनौत की सुरक्षा का मुद्दा बुधवार को विधानसभा में छाया रहा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार कंगना के साथ है। कंगना हिमाचली हैं और उन्होंने बॉलीवुड में हिमाचल का नाम रोशन किया है। वह हिमाचल की गौरव हैं। उनके पिता ने लिखा था कि जिस पर वाई प्लस सिक्योरिटी राज्य सरकार और केन्द्र सरकार ने मुहैया करवाई है, उनका यहां पर टेस्ट भी किया गया जिन्हें मुंबई जाना था। अब सूचना मिली है कि मुंबई में उनका दफ्तर तोड़ दिया गया है, जो निंदनीय है। हिमाचल सरकार कंगना के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले का समाधान निकालेगी। बता दें कि इससे पहले भी अनेक बीजेपी नेता, करणी सेना और आरपीआई के नेता कंगना को समर्थन दे चुके हैं.

अन्य खबरे