Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने को उकसाया

17 Oct, 2023 623

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे है। शिवपुरी जिले के कोलारस से वीरेंद्र रघुवंशी को उम्मीदवार न बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के सामने प्रदर्शन किया, जिस पर वे कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र जयवर्धन के कपड़े फाड़ने की बात कह रहे हैं। इस पर भाजपा ने चुटकी ली है और कहा है कि कमलनाथ तो अब कपड़े फाड़ने तक पर उतारु हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कमलनाथ के सामने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हैं, यह कार्यकर्ता कोलारस से रघुवंशी को उम्मीदवार न बनाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो में कमलनाथ कह रहे हैं कि आप लोग जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए। इस वीडियो की in24 न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है। वहीं, रघुवंशी अपने खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने एक्स पर लिखा है कि दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए, अरे कमलनाथ जी आप तो कपड़ेे फड़वाने पर भी उतारू हो गए! खैर आप भी कर ही क्या सकते हैं, जब पूरी कांग्रेस ही दो फाड़ हो गई है। अग्रवाल ने आगे लिखा कि वैसे शिवपुरी से आए वीरेन्द्र रघुवंशी के समर्थकों की कमलनाथ से बातचीत का यह वीडियो देख दिग्विजय सिंह आप और आपके सुपुत्र को पीड़ा तो जरूर होगी और बदला भी तगड़ा लेंगे! अब देखना दिलचस्प होगा कि कपड़े कौन किसके फाड़ेगा। ऐसे में साफ़ है कि कांग्रेस की गुटबाजी से मध्य प्रदेश में पार्टी को नुकसान होना तय है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.