कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-जेेडीएस गठबंधन ने दिया बीजेपी को झटका
06 Nov, 2018
1366
संवाददाता/in24 न्यूज़।
कर्नाटक के उपचुनाव ने जनता के मिजाज़ को सामने ला दिया है. जिस तरह बीजेपी को झटका दिया है, वह बीजेपी के लिए चिंता का विषय है. कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-जेेडीएस गठबंधन ने बीजेपी को मात देते हुए पांच में से चार सीटें जीत ली हैं. बता दें कि कर्नाटक में 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं. कर्नाटक में सत्ताधारी गठबंधन कांग्रेस-जेडीएस ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है. बेल्लारी और जामखंडी विधानसभा में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. वहीं मांड्या और रामनगर लोकसभा सीट में जेडीएस को जीत मिली है. वहीं बीजेपी ने शिमोग्गा लोकसभा सीट जीत ली है. बीजेपी ने शिमोग्गा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेन्द्र को चुनावी मैदान में उतारा था.