Breaking News

कर्नाटक सरकार पर फ़िर लटकी तलवार

15 Jan, 2019 1265
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कर्नाटक में एक बार फिर सरकार पर खतरा मंडराने लगा है. विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप-प्रत्यारोप का दौर सोमवार को एक बार फिर शुरू हो गया जब सत्तारूढ़ कांग्रेस- जदएस गठबंधन तथा भाजपा ने एक-दूसरे पर विधायकों को लालच देकर तोड़ने के आरोप लगाए। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा कि स्थिर सरकार चलाने के लिए उनके पास पर्याप्त संख्या बल है। इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के छह से आठ विधायक भाजपा के साथ जाने के लिए तैयार हैं और कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस बीच, कुमार स्वामी ने कहा कि सरकार में अस्थिरता का सवाल ही पैदा नहीं होता है। कांग्रेस - जेडीएस ने जहां भाजपा पर विधायकों को लालच देने के आरोप लगाए वहीं राज्य भाजपा के प्रमुख बी. एस. येदियुरप्पा ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि सरकार गिराने के लिए उनकी पार्टी ऑपरेशन कमल में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और कहा कि कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन उनकी पार्टी के विधायकों को लालच देने का प्रयास कर रहा है।

अन्य खबरे