कांग्रेस के डीएनए में ही झूठ : योगी
30 Apr, 2019
1130
संवाददाता/in24 न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही झूठ है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत योगी ने लखीमपुर खीरी में मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके डीएनए में ही झूठ है। योगी ने लखीमपुर में एक चुनाव जनसभा में कहा, कांग्रेस के डीएनए में ही झूठ है। वो कहते हैं कि हम न्याय देंगे। हम पूछते हैं कि हमेशा से आप यहां के लोगों के साथ अन्याय करते रहे हो, अब क्या न्याय करोगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलाली नहीं होती है। अगर योजना का पैसा भेजा जाता है तो पूरा पैसा लाभार्थियों के पास पहुंचता है।