Breaking News

केजरीवाल ने साधा वन नेशन वन इलेक्शन पर निशाना

04 Sep, 2023 2100

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
"वन नेशन वन इलेक्शन" मामले में आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा हमला बोला है। रविवार को केजरीवाल हरियाणा के भिवानी में सर्किल इंचार्जों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। उनके साथ पंजाब सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे। यहां केजरीवाल ने बीजेपी हरियाणा सरकार और सीएम मनोहर लाल खट्टर पर जमकर निशाने साधे। केजरीवाल ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से हमें क्या मिलेगा?। ये हमें नहीं चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मैं देख रहा हूं, बीजेपी वालों ने अब यह नया शगूफा छोड़ा है। हमें क्या मिलेगा वन इलेक्शन कि 10 इलेक्शन या 12 इलेक्शन! वन नेशन 100 इलेक्शन, वन नेशन 1000 इलेक्शन, हमको क्या मिला? आम आदमी को कुछ मिला। वन नेशन वन एजुकेशन, सबको एक जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए। बता दें कि मोदी सरकार वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर गंभीर है।

अन्य खबरे