केजरीवाल सरकार के खिलाफ बीजेपी करेगी होलिका दहन
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पुतले का होलिका दहन करेंगे। दिल्ली बीजेपी भ्रष्टाचार के होलिका दहन के साथ अपना विरोध प्रदर्शन करेगी।बता दें कि शराब घोटाले के खिलाफ सोमवार को बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली बीजेपी के नेता दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों के 14 प्रमुख स्थानों पर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार रूपी पुतले का होलिका दहन करेंगे। दिल्ली बीजेपी के नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के जिन क्षेत्रों में होलिका दहन कर प्रदर्शन करेंगे उनमें हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस, मेन रोड नारायणा शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक, टाउन हॉल, पटेल नगर कलिंगा चौक, मालवीय नगर मेन मार्केट, महरौली कालूराम चौक आदि स्थान शामिल हैं। बीजेपी स्थानीय विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में प्रदर्शन में शामिल रहेंगे। बता दें कि आमआदमी पार्टी के कई नेता भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं।