Breaking News

कोई हमें परेशान करता है तो हम उसे शांति बैठने भी नहीं देंगे : राजनाथ सिंह

27 Sep, 2019 1190

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने के लिए भारत हर तरह से तैयार है. और इसी कड़ी में  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हम किसी को परेशान नहीं करते हैं, लेकिन यदि कोई हमें परेशान करता है तो हम उसे शांति बैठने भी नहीं देंगे. राजनाथ सिंह ने कोल्लम में कहा, पड़ोसी देश के आतंकवादी कच्छ से केरल तक फैली हमारी तटरेखा पर बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं, इसलिए वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जो देश अपने जवानों के बलिदान को याद नहीं रखता है, उसका दुनिया में कहीं सम्मान नहीं होता है. उन्होंने कहा कि हम तटीय एवं समुद्री सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, इसलिए कच्छ से लेकर केरल तक सुरक्षा बढ़ाई गई है. इससे पहले राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकवादियों की मदद से भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता रहता है, लेकिन भारत ने कभी उसकी संप्रभुता को चुनौती नहीं दी. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को चेताया था कि वह 1971 की गलती को नहीं दोहराए. 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और बांग्लादेश के रूप में नया देश सामने आया.
भारत ने अबतक संयम का परिचय दिया है, जबकि पाकिस्तान लगातार हरकत कर रहा है. ऐसे में रक्षा मंत्री का बयान भी उसके लिए किसी बड़े टक्कर से कम नहीं है.

अन्य खबरे