Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

खतरे में तेजप्रताप और ऐश्वर्या का दाम्पत्य जीवन

03 Nov, 2018 1453
संवाददाता/in24 न्यूज़।

 शादी के सिर्फ छह महीने बाद अगर तलाक की नौबत आ जाए तो लड़का हो या लड़की दोनों के परिवार में तनाव होना स्वाभाविक है. जब से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पटना सिविल कोर्ट में शादी के पांच महीने बाद ही तलाक की अर्जी डाली है, तब से दोनों के परिवार में आश्चर्यजनक तनाव है. जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी उनके साथ क्रूरता के साथ पेश आती थीं. ऐश्वर्या के साथ मैं घुट-घुटकर जिंदगी जी रहा हूं. तेज प्रताप ने कहा कि ऐसे घुट-घुट कर जीना बेहतर है या फिर तलाक ले लेना.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि ऐश्वर्या राय के साथ रहना उनके लिए नामुमकिन है. इसी लिए उन्होंने पटना की एक सिविल अदालत में हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 13 A के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की गई है. बता दें कि इस धारा के तहत पति या पत्नी कोई भी एकतरफा तलाक के लिए आवेदन दे सकता है. केस की संख्या 1208/ 2018 है और कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख को तय किया है. हालांकि तलाक की अर्जी पर एेश्‍वर्या के हस्‍ताक्षर नहीं हैं. 

सबसे खास बात ये है कि इस खबर से लालू प्रसाद की तबीयत बेहद बिगड़ गई है. घर परिवार के लोग तेजप्रताप को समझाने के प्रयत्न में लगे हुए हैं. 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.