गर्मी से बिगड़ा ईवीएम मशीन का मूड
29 May, 2018
1801
संवाददाता/in24 news
सोमवार की सुबह ईवीएम मशीन की खराबी को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला. दरअसल देशभर में यूपी के कैराना, महाराष्ट्र के गोंदिया और नागपुर में सोमवार को विधानसभा तथा लोकसभा उप चुनाव के दौरान ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई। चुनाव आयोग ने अपनी सफाई में कहा कि मशीन की खराबी की वजह भीषण गर्मी है. गोंदिया के भारिप बहुजन महासंघ के नेता और पूर्व सांसद ने कहा लगभग 450 ईवीएम मशीनें ख़राब हुई हैं और ईवीएम की खराबी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने बिना देर किये जांच शुरू कर कैराना में 312 मशीनें बदली। हालांकि कैराना संसदीय छेत्र में शामली के डीएम इंद्रा विक्रम सिंह के मुताबिक भीषण गर्मी के कारण वीवीपैट मशीन के सेंसर में गड़बड़ी आई.