Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

गिरफ्तार केजरीवाल के परिवार से मिलकर सांत्वना देना चाहते हैं राहुल गांधी

22 Mar, 2024 621

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तार किया। खबर है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को सीएम के परिवार से मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी ने उनके परिवार से फोन पर बात की थी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा में गठबंधन हुआ है। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। इंडिया इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।गौरतलब है कि दिल्ली शराब नीति (एक्साइज पॉलिसी) मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम गुरुवार को केजरीवाल के आवास पर पहुंची। केजरीवाल के आवास पर करीब दो घंटे की पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। रात करीब 11 बजे उन्हें ईडी के अधिकारी अपने साथ एजेंसी के मुख्यालय ले गए। यहां अरविंद केजरीवाल का मेडिकल चेकअप हुआ। एजेंसी शुक्रवार को उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगी। बता दें कि केजरीवाल के परिवार को हाउस अरेस्ट किया गया है। इसमें न कोई बाहर जा सकता है न कोई अंदर आ सकता है। आदमी पार्टी ने आज दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.