Breaking News

चाचा शरद पवार ने भतीजे अजित पवार को मिलने के लिए बुलाया

23 Nov, 2019 1018

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भतीजे अजित पवार को मिलने के लिए बुलाया है. गौरतलब है कि सुबह अजित पवार ने बीजेपी को समर्थन देने के बाद उप मुख्यमंत्री की शपथ ली थी. उसके बाद शरद पवार ने कहा कि ये फैसला एनसीपी का नहीं बल्कि अजित पवार का निजी फैसला है. पवार ने यह भी कहा की उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों की मानें तो शरद पवार चाहते हैं कि अजित पवार अपने पद से इस्तीफ़ा देकर मिलने आएं.  

अन्य खबरे