Breaking News

चारा घोटाले में लालू पर अब भी फैसला अटका 

04 Jan, 2018 1458

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़

चारा घोटाले के मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव पर फैसला फिलहाल एक दिन के लिए टल गया है। इस बीच रांची के विशेष अदालत सीबीआई के जज शिवपाल ने एक नया खुलासा किया कि लालू के फैसले को लेकर उन्हें दो फोन किये गए हालांकि इन दोनों के बारे में शिवपाल ने कोई जानकारी नहीं दी।

सुनवाई के दौरान जज ने लालू को बताया कि लालू के लिए कई शिफारिशें उनके पास आ रही है। हालांकि जज ने लालू को यह आश्वासन दिया कि वे कानून का ही पालन करेंगे। आपको बता दें कि गुरुवार को जिन आरोपियों के नाम A से लेकर K तक है उनपर ही कोर्ट का फैसला आया और लालू का चूंकि  L शब्द से नाम शुरू होता है इसी कारण आज उनपर फैसला नहीं किया गया।

उधर चारा घोटाला में सीबीआई के वकील ने अदालत से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे जुर्म को अंजाम न दिया जाए। दरअसल जज ने  कहा था कि वकीलों एवं अपराधियों को छोड़कर बाकी सभी लोगों को कोर्टरूम के बाहर जाने बोले। बताया जा रहा है कि चारा घोटाले के इस मामले में आज 5 आरोपियों की सजा पर फैसला आना है।

सीबीआई कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो समेत 16 आरोपियों को 23 दिसंबर 2017 को देवघर ट्रेजरी में भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले में दोषी करार दिया था। उसके बाद सजा के लिए 3 जनवरी की तारीख तय की गई थी। 

 
 
 
 
 
 
 

अन्य खबरे