चुनाव से पहले मोदी ने अखिलेश को घेरा, परिवारवाद, समाजवाद, गधे सहित कई मुद्दों पर कसा तंज
पीएम मोदी ने अखिलेश यादव की पार्टी को नकली समाजवादी कहर तंज कसा. उन्होंने कहा कि, किसी ने मुझे एक बार पत्र भेजा था कि एक बार किसी ने मुझे चिट्ठी भेजी थी कि उ.प्र. में समाजवादी पार्टी के परिवार से 45 लोग ऐसे थे जो किसी न किसी पद पर थे। किसी ने मुझे कहा कि उनके पूरे परिवार में 25 साल से अधिक आयु के हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, जब परिवार ही सर्वोपरि होता है, परिवार को बचाओ पार्टी बचे न बचे, देश बचे न बचे। ये जब होता है तो सबसे बड़ा नुकसान प्रतिभा को होता है। सार्वजनिक जीवन में जितनी अधिक प्रतिभा आए वो जरूरी है। पीएम मोदी ने आगे कहा, कुछ नेता निजी स्वार्थ के लिए विविधता को एक दूसरे से साथ विरोध के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले 50 साल उन्होंने यही किया है, हर बात पर देश को बांटों और राज करो। पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान अखिलेश और जयंत की जोड़ी पर जिक्र किया। उन्होंने कहा, ये दो लड़कों वाला खेल तो हमने पहले भी देखा है। इतना अहंकार था कि उन्हें 'गुजरात के दो गधे' ये शब्द प्रयोग किया था और उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें हिसाब दिखा दिया।
मोदी ने कहा, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत-चीन सीमा पर तनाव और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को स्पष्ट नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल पर निशाना साधते हुए उन्हें ऐसा व्यक्ति बताया जो सदन में बैठकर नहीं सुनते। यहां तक कि उन्होंने विपक्ष पर अपनी वंशवादी राजनीति का ताना भी दोहराया। जब वंशवाद की राजनीति होती है तो परिवार सर्वोपरि होता है, परिवार बचाओ पार्टी बचाओ या नहीं, देश बचाओ या नहीं, जब ऐसा होता है, तो पहला हताहत क्या होता है? बेटा जो भी हो, वह पार्टी प्रमुख होगा.
