Breaking News

जयाप्रदा ने थामा बीजेपी का कमल

26 Mar, 2019 1125
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

चुनाव के माहौल में अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा ने भारतीय जनता पार्टी का कमल थाम लिया है. गौरतलब है कि मंगलवार को जयाप्रदा भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा उन्हें यूपी के रामपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतार सकती है। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की करीबी सहयोगी जयाप्रदा सपा के टिकट पर दो बार रामपुर से निर्वाचित हुई हैं। अगर भाजपा उन्हें रामपुर से टिकट देती है तब उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से होगा।  

अन्य खबरे