Breaking News

टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर सियासत शुरू

27 Jun, 2019 1168

संवाददाता/in24 न्यूज़.

टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर महाराष्ट्र में सियासत शुरू हो गई है. गौरतलब है कि विश्व में क्रिकेट विश्व कप की खुमार है. भारतीय क्रिकेट टीम की आमूमन ब्लू कलर का होता है. लेकिन बताया जाता है 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया भगवा जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी. इस पर देश में विरोध शुरू हो गया है. टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर सियासत शुरू हो गई है. वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक ने भगवा जर्सी पर आपत्ति जताई है. साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता भी जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सपा ने भगवा जर्सी का विरोध किया है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने भी भगवा जर्सी का विरोध किया.  महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक एम.ए खान ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अल्टरनेट जर्सी पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर चीज को अलग तरीके से देखने और दिखाने की कोशिश कर रही है. सरकार यह काम पिछले पांच साल से पूरे देश में कर रही है. यह सरकार भगवाकरण की तरफ इस देश को ले जाने का काम कर रही है. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अल्टरनेट जर्सी तैयार की गई है. बताया जाता है जिसका रंग भगवा है. इस भगवा रंग पर काफी विवाद शुरू हो गया है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने भी भगवा जर्सी का विरोध किया.

अन्य खबरे