Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

टोल बूथ के मुद्दे पर सीएम शिंदे से मिला राज ठाकरे का प्रतिनिधिमंडल

13 Oct, 2023 677

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में टोल बूथों के मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) का जारी विरोध के बीच राज ठाकरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और टोल वृद्धि और टोल बूथों और अन्य सुविधाओं पर भी मुद्दे उठाए हैं। प्रतिनिधिमंडल के साथ आए ठाणे के मुलुंड की हाउसिंग सोसायटी निवासियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। टोल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार को अनुबंध के अनुसार टोल बूथों पर आवश्यक सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए, साथ ही आवश्यक स्वच्छता सुविधाएं, एम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं, क्रेन और शौचालयों की सफाई बनाए रखनी चाहिए। सीएम शिंदे ने एमएसआरडीसी (MSRDC) के प्रबंध निदेशक राधेश्याम मोपलवार को शुक्रवार से प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधियों के साथ टोल बूथों पर सुविधाओं का निरीक्षण करें। जब मुख्यमंत्री के ध्यान में यह लाया गया कि ठेकेदार यह सुनिश्चित करेगा कि टोल बूथों पर पीले बैरियर तक वाहनों की कतार न लगे, तो शिंदे ने इसके लिए अतिरिक्त जनशक्ति नियुक्त करने के निर्देश दिए। सीएम शिंदे ने मुंबई क्षेत्र के सभी पांच टोल बूथों पर आने-जाने वाले वाहनों की संख्या की गणना करने के लिए वीडियोग्राफी कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने टोल रोड पर फ्लाईओवर, पुल और सबवे का संरचनात्मक ऑडिट करने का भी निर्देश दिया। बता दें कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि यदि टोल नाकों पर टोल टैक्स वसूले जायेंगे तो उन्हें जला देंगे।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.