Breaking News

तिहाड़ जेल में भोजन करते दिखे दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन

24 Nov, 2022 703

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली के तिहाड़ जेल (Tihar Jail)  में आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की मौज मस्ती की बात फिर सामने आई है कि वे जेल में कैदियों जैसा नहीं बल्कि वीआईपी सुविधाएं उठाने वाले शख्स की तरह हैं। दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह तिहाड़ जेल में अपनी कोठरी में खाना खा रहे है। पहले यह दावा किया गया था कि जैन ने अपना वजन कम कर लिया है, लेकिन नए वीडियो में उन्हें जेल की कोठरी के अंदर विभिन्न डिब्बा बंद खाना और फल खाते हुए देखा जा सकता है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था जिसमें जैन जेल की कोठरी के अंदर पैर और सिर की मालिश करा रहे थे। इस बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि एक मंत्री जो जेल में सजा काट रहा है, उसे मंत्री पद से हटाने के बजाय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) उन्हें जेल में सारी सुविधाएं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री केजरीवाल की कथनी और करनी बिल्कुल विपरीत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि नए वीडियो में श्री जैन को फल और सूखे मेवे खाते हुए देखा जा सकता है। यह जेल नियमों के खिलाफ है। वहीँ पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने भी सत्येंद्र जैन को मिल रही सुविधाओं पर सवाल उठाये हैं।

अन्य खबरे