Breaking News

तेलंगाना के लिए अमित शाह की नई रणनीति

08 Sep, 2018 1441
संवाददाता/in24 न्यूज़. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तेलंगाना विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र यहां महबूबनगर में 15 सितंबर को जनसभा पार्टी अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा के विधान पार्षद एन रामचंद्र राव के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी इस अभियान में शिरकत करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि चुनाव होने तक उनके लगातार यहां आने की संभावना रहेगी. भाजपा प्रत्येक विधानसभा में जनसभा आयोजित करेगी और पार्टी केवल राज्य का घोषणापत्र ही नहीं बल्कि स्थानीय घोषणापत्र भी जारी करेगी। तेलंगाना भाजपा इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण पहले ही पार्टी के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। लक्ष्मण ने कहा था कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में तेलंगाना चुनावों के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। तेलंगाना विधानसभा चुनाव पहले अगले वर्ष लोकसभा चुनावों के साथ होने वाले थे। बहरहाल, टीआरएस सरकार की सिफारिश के बाद राज्य विधानसभा इस सप्ताह भंग कर दी गई, जिस कारण यहां समयपूर्व चुनाव जरूरी हो गए हैं। यानी तय है कि अमित शाह की रणनीति इस अभियान का अहम् हिस्सा होगी.

अन्य खबरे