Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए हम साथ खड़े हैं : सोनिया गांधी

17 Jun, 2020 899

संवाददाता/inन्यूज़.
भारत और चीन में हिंसक झड़प के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए हम साथ खड़े हैं. बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात को चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुख जताया। उन्होंने एक बयान में कहा कि लद्दाख की गलवान घाटी में हमारी सेना के अधिकारी और जवानों की शहादत पर बहुत दुख और गहरी पीड़ा हुई है। उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन है। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सोनिया ने कहा कि देश की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में हम सब साथ खड़े हैं। बता दें कि लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। सरकारी सूत्रों ने कहा है कि चीनी पक्ष के भी 43 सैनिक हताहत हुए हैं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.