Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सोहा बनेंगी मम्मी भाभी करीना से टिप्स 

13 May, 2017 1961
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़, मुंबई

सैफ अली खान की बहन और करीना कपूर खान की ननद एक्टर सोहा अली दुनिया का सबसे बड़ा सुख प्राप्त करनेवाली हैं, जी हां, सोहा अली आजकल प्रेग्नेंट हैं। सोहा के पति एक्टर कुणाल खेमू और सोहा अली खान अपने पहले बच्चे के इंतज़ार में काफी खुश हैं। सोहा ने कहा कि उनकी भाभी करीना कपूर खान से उन्हें मां बनने से जुड़ी कई ज़रूरी टिप्स मिल रही है। वैसे करीना कपूर अपनी ननद को प्रेगनेंसी से जुड़ी खाने-पीने की सलाह देती रहती हैं। वैसे आपको बता दें कि सोहा भैया-भाभी यानि सैफ अली खान और करीना कपूर खान पिछले साल 20 दिसंबर को माता पिता बने हैं। करीना सोहा को प्रेगनेंसी की टिप्स को लेकर काफी मदद कर रही हैं। सोहा अली खान ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, 'करीना बेहद मददगार रही हैं। वह हाल ही में मां बनने की प्रक्रिया से गुजरी हैं, इसीलिए वह भाभी करीना से रोज ढेर सारे सवाल करती हैं कि इस हाल में क्या खाना होता है और क्या नहीं।

रविवार के दिन मदर्स डे के बारे में सोहा ने कहा, 'मुझे नहीं पता क्या उम्मीद करनी चाहिए कि यात्रा कैसी होगी। मदर्स डे मेरे लिए मील का पत्थर है, क्योँकि मैंने अपने पूरे जीवन में अपनी मां (अनुभवी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर) की सराहना की है  मैं खुद एक मां बनने जा रही हूं। 

बात करें सोहा और कुणाल के रिश्ते की तो दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जनवरी 2015 में शादी कर ली थी। सोहा ने कहा कि 'कुणाल और मैं नौ सालों से साथ हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं और अपने जीवन के इस चरण के लिए तैयार हूं।

सोहा और कुणाल फिल्म 'ढूंढ़ते रह जाओगे' के सेट पर पहले बार मिले थे। सोहा ने अपने हमसफर यानि कुणाल के बारे में कहा कि कुणाल उनकी प्रेग्नेंसी के सफर में पूरा साथ दे रहे हैं, और इस वक़्त मेरे और कुणाल के परिवार वाले भी साथ हैं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.