Breaking News

धोनी थाम सकते हैं बीजेपी का दामन

13 Jul, 2019 1057
संवाददाता/in24 न्यूज़.

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की ख़बरों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा है कि धोनी राजनीति में आ सकते हैं. उन्होंने कहा है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी राजनीति में कदम रख सकते हैं और वह पीएम मोदी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं. गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में धोनी के पर्फोरमेंस और वर्ल्डकप से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद इस बात ने जोर पकड़ लिया है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर सकते हैं.बीजेपी नेता संजय पासवान ने कहा है कि धोनी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं और इस बारे में काफी लंबे समय से बात चल रही है. उन्होंने कहा कि धोनी के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ही इस मुद्दे पर फैसला लिया जा सकेगा. संजय पासवान ने आगे कहा कि धोनी मेरे परिचित हैं, वह विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं और उन्हें बीजेपी के साथ जोड़ने की कोशिशें जारी हैं.

 

अन्य खबरे