Breaking News

नहीं रहे मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन, यूपी में तीन दिन का शोक

21 Jul, 2020 711

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
लंबे समय से बीमार चल रहे  मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन ने मंगलवार की सुबह आखिरी सांस ली. उनका निधन लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। लालजी टंडन का मेदांता अस्पताल में करीब डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था। लालजी टंडन के किडनी और लिवर में दिक्कत के बाद उन्हें एडमिट कराया गया था। लालजी टंडन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरी संवेदना जाहिर की है। पीएम मोदी ने टंडन को गहरी समझ वाला बेहद लोकप्रिय नेता बताया। टंडन के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। लालजी टंडन के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के अलावा अनेक नेताओं ने अपनी श्रद्धांजलि दी है.

अन्य खबरे