Breaking News

निर्वाचन आयोग ने मांगी कमलनाथ से रिपोर्ट

20 Oct, 2020 704

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महिलाओं के प्रति अपनी भावनाओं का इज़हार करके कमलनाथ मुश्किलों में घिर गए हैं. भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर निर्वाचन आयोग ने नाराजगी जताते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जल्द ही राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी मामले में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर प्रदेश में लगातार राजनीति गर्माती जा रही रही है। कमलनाथ ने जहां स्पष्टीकरण देकर मामले को खत्म करने की कोशिश की है, वहीं भाजपा इस मौके को छोड़ना नहीं चाहती हैं। इन सबके बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी यह मामला चुनाव आयोग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है। चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा कि जब तक हमें एनसीडब्ल्यू से संदेश मिला, हम मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांग चुके थे। इमरती देवी के खिलाफ डबरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कमलनाथ ने रविवार को कहा कि डबरा से सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं। वह सरल स्वभाव के और सीधे-सादे हैं। ये तो उसके जैसे नहीं हैं। क्या है उसका नाम? इसी बीच वहां मौजूद जनता जोर-जोर से इमरती देवी-इमरती देवी कहने लगी। इसके बाद कमलनाथ ने हंसते हुए कहा कि मैं क्या उसका (डबरा की भाजपा प्रत्याशी) नाम लूं। आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं। आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था। ये क्या आइटम है? ये क्या आइटम है? अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह नाम भूल गए थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान बहाना ढूंढ रहे हैं, जबकि कमलनाथ किसी का अपमान नहीं करता है। आपके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए कुछ ना कुछ कहते हैं, आप कहते हैं कमलनाथ कोका कोला पीता है, अरे यार मैं पीता हूं कोका कोला, अगर कोका कोला पीना बंद कर दूंगा तो क्या किसानों की आत्महत्या रुक जाएगी या नौजवानों को रोजगार मिल जाएगा? ये भारतीय जनता पार्टी का हाल है। बता दें कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौन व्रत रखा था.

अन्य खबरे