Breaking News

इस बार देश में बढ़ेगा गर्मी का सितम

15 Mar, 2023 618

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़

राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. रविवार को दिल्ली एनसीआर में जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी का अंदेशा जताया था. हालांकि मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया था कि तापमान में बढ़ोतरी के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा जिसके बाद तापमान में दो से तीन देगगरे सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमे यह बताया गया कि इस साल सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने और मार्च के आखिरी सप्ताह में सिंधु-गंगा मैदान और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने की संभावना है. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आईएमडी ने बताया कि पूर्वी एवं मध्य भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों और पश्चिमोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. आईएमडी ने गर्मियों के असर को कम करने के लिए हर संभव प्रयास वाले फैसलों की समीक्षा के लिए बुलाई. बैठक में बताया गया कि मार्च के अंत में सिंधु-गंगा के मैदान और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होने की संभावना है.  आधिकारिक बयान के मुताबिक, कैबिनेट सचिव ने रेखांकित किया है कि बढ़ते तापमान के चलते गर्मी से निपटने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पर्याप्त तैयारी करनी चाहिए. फिलहाल होली से पहले ही गर्मी ने एक प्रकार से दस्तक दे दी थी लेकिन इन दिनों गर्मी का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे यह कह्ने में कोई अतिश्योक्ति नहीं कि इस साल पड़ने वाली गर्मी पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

अन्य खबरे