Breaking News

नौकरी तलाशने वालों के लिए बजट में अनेक लाभ

01 Feb, 2020 865

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
साल 2020 का पहला बजट आज संसद में पेश हुआ. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्णकालिक बजट पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए. रेलवे से लेकर टैक्स स्लैब में बदलाव की भी बड़ी घोषणाएं की. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया. जिसका लाभ उन युवाओं को मिलेगा जो नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. मोदी सरकार की इस योजना का लाभ दसवीं-बारहवीं या स्नातक पास युवाओं को होगा. हालांकि इसका लाभ उन नौकरियों की भर्ती में होगा जो गैर-राजपत्रित अधिकारी वाली होंगी. दरअसल, बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि नॉन-गेजेटेड पदों पर भर्ती के लिए सरकार एसएससी की तर्ज पर नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी की स्थापना करेगी. इस वित्त मंत्री के इस प्रस्ताव पर सरकारी की मोहर लग जाती है तो नॉन-गेजेटेड पदों की भर्ती के लिए आपके सिर्फ एक टेस्ट देना होगा. उसके बाद आपको किसी तरह का दूसरा टेस्ट या इंटरव्यू की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गैर-राजपत्रित पद पर भर्ती के लिए एक विशेष सामान्य परीक्षण के रूप में एक राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है. वित्त मंत्री के इस प्रस्‍ताव के तरह प्रत्‍येक जिले में परीक्षा केंद्र स्‍थापित किए जाएंगा. खासतौर से ये परीक्षा केंद्र आकांक्षापूर्ण यानी जहां के युवाओं से ज्यादा उम्मीदें होंगी वहां पर इस तरह के परीक्षा केंद्र स्थापित होंगे. 

अन्य खबरे