Breaking News

पंकजा मुंडे ने पिता की हत्या की बात की खारिज

24 Jan, 2019 2911
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे गोपीनाथ मुंडे की हत्या की बात सामने आने से उनकी बेटी और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे ने इस बात से साफ़ इंकार किया है कि ये मामला हत्या का है. गौरतलब है कि अमेरिका में रहने वाले एक स्वयं-भू साइबर विशेषज्ञ ने दावा किया है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है और इसकी जानकारी मुंडे को थी, इसलिए उनकी हत्या कर दी गई। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलने के कुछ ही सप्ताह के भीतर दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मुंडे की मौत हो गई थी।

अन्य खबरे