Breaking News

बंदूक की नोक पर बीजेपी की महिला विधायक का अपहरण, मांगी दो करोड़ की फिरौती

19 Aug, 2023 1731
संवाददाता/in24 न्यूज़।  
 

बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा को राजधानी पटना से बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया। विधायक रश्मि वर्मा को अगवा करने के बाद अपहरणकर्ता उन्हें मधुबनी ले आये और उनके परिजनों से फोन कर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी। साथ ही, रंगदारी नहीं देने पर विधायक की हत्या की भी धमकी दी। हालांकि, राहत की बात यह है कि विधायक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उन्हें  मुक्त करा लिया है। नरकटियागंज विधायक ने किडनैपिंग की घटना के दो दिन बाद गुरुवार को स्थानीय नगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में विधायक रश्मि वर्मा ने कहा है कि मोतिहारी शहर के रहने वाले संजय सारंगपुरी कई दिनों से मेरा पीछा कर रहे थे। वह मेरे पूर्व परिचित हैं। मंगलवार को जब मैं विधानसभा से बाहर निकली तो जरूरी काम के नाम पर संजय ने मुझे अपनी गाड़ी में बुलाया। गाड़ी में बैठते ही उन्होंने मेरे सिर पर बंदूक तान दिया। संजय सारंगपुरी की उस गाड़ी में एक चालक भी था। दोनों मिलकर मुझे पटना से मोतिहारी जबरन लेकर आए। मोतिहारी लाने के बाद उन्होंने मेरे परिजनों से दो करोड़ की रंगदारी मांगी। साथ ही, रंगदारी नहीं देने पर उन्हें और उनके परिजनों की हत्या करने की धमकी भी दी। हालांकि, कुछ देर बाद परिवार के कुछ लोग उन्हें खोजते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच संजय के परिजन और परिचित लोग भी वहां आ गए और मेरे परिजनों के ऊपर फायरिंग करने लगे। किसी तरह वहां से मेरे परिजन जान बचाकर भागे। विधायक की ओर से दिए आवेदन के बाद अगरवा निवासी संजय सारंगपुरी ने भी नगर थाने में आवेदन देकर विधायक रश्मि वर्मा, उनके बेटे अंशु कुमार, नौकर छोटू और चालक जितेन्द्र पर घर में घुसकर तीन लाख के गहनों की लूटपाट, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी है। नगर थाना के पुलिस निरीक्षक विश्व मोहन चौधरी ने बताया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
 

अन्य खबरे