पवार ने बुलाई मंगलवार को एनसीपी विधायकों की बैठक
10 Nov, 2019
979
संवाददाता/in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर एक बार फिर गहमागहमी बढ़ गई है। तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने विधायकों की बैठक बुलाई है। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि 12 नवंबर को पार्टी विधायकों की बैठक होगी, जिसमें राज्य में मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति का विश्लेषण कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण देने के बाद एनसीपी की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नसीपी सूत्रों के मुताबिक शरद पवार बैठक में विधायकों से नए समीकरण पर उनकी राय मांग सकते हैं। इस दौरान विधानसभा में बीजेपी के फ्लोर टेस्ट के दौरान रणनीति पर विशेष जोर होगा। बीजेपी के विश्वास मत साबित करने में विफल होने पर शिवसेना के साथ सत्ता स्थापना पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव के बाद से एनसीपी प्रमुख शरद पवार काफी सक्रिय हो गए हैं। बीजेपी-शिवसेना के बीच जारी जंग को देखते हुए पवार की भूमिका राज्य में काफी अहम हो गयी है। इसलिए मंगलवार को प्रस्तावित बैठक पर सबकी निगाह लगी हुई है।