Breaking News

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली से धूम मचाएगी बीजेपी

04 Mar, 2021 1115

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पश्चिम बंगाल के चुनाव निकट भविष्य में होने वाले हैं. उसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी लगातार जबरदस्त मेहनत कर रही है. चुनाव से पहले के माहौल में गर्मी लाने की पूरी तैयारी चल रही है.बीजेपी अपने चुनावी अभियान को गति देने के लिए पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दर्जन से अधिक रैलियां आयोजित कर सकती है. खबर के मुताबिक़ पार्टी यह भी उम्मीद कर रही है कि पीएम की रैलियों से आगामी चुनावों के नतीजे उसी तरहआएंगे जैसे बिहार चुनाव में पार्टी ने उन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया, जहां पीएम ने प्रचार किया था. हालांकि पीएम की रैलियों के कार्यक्रम की घोषणा की जानी बाकी है, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि वह पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में से प्रत्येक में चुनाव से पहले दो रैलियों को संबोधित कर सकते हैं. जबकि असम में छह, जहां तीन चरण में चुनाव हैं और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा. पीएम मोदी पहली रैली 7 मार्च को पश्चिम बंगाल में करेंगे, जहां पार्टी सत्तारूढ़ टीएमसी के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है. हालांकि वह राज्य विधानसभा चुनावों में भी पार्टी का चेहरा हैं क्योंकि पार्टी शायद ही किसी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी. बीजेपी को उम्मीद है कि पीएम मोदी की रैलियों से एक जबरदस्त माहौल बनेगा.

अन्य खबरे