पीएम मोदी की मंत्रियों को नसीहत
ब्यूरो रिपोर्ट / in24 न्यूज़ पिछले दिनों पीएम मोदी ने कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्रियों को रुकने को कहा था. उसके बाद पीएम ने मंत्रियों से ये बातें कहीं. ऐसा कहा जा रहा है कि अपने कुछ मंत्रियों के फाइव स्टार होटल में ठहरने की आदत की वजह से वो काफी नाखुश हैं. प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को यह स्पष्ट कर दिया कि आधिकारिक काम के समय उन्हें सरकारी आवास में रहना चाहिए. साथ ही उन्होंने मंत्रियों से कहा कि ऐसी रिपोर्ट्स है कि वे अपने मंत्रालयों के अधीन आने वाले पीएसयू की गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं. पीएम ने इसपर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर कोई मंत्री और किसी मंत्री के परिजन ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.
पीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित हो सके कि सार्वजनिक उपक्रमों से कोई भी वाहन व्यक्तिगत उपयोग के लिए शामिल नहीं हो.
मंत्रियों को कहा कि वो अपने निजी इस्तेमाल के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का उपयोग तो नहीं करें पीएम मोदी ने मंत्रियों के सामने यह भी साफ किया वह भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति से कोई समझौता नहीं करेंगे. 2019 के चुनावों में अब दो साल बचे हैं और पीएम चाहते हैं कि केंद्र सरकार की 'स्कैम फ्री' छवि बरकरार रहे.