पूर्व चुनाव आयुक्त और लेखिका नीला सत्यनारायण की कोरोना से मौत
16 Jul, 2020
821
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना की चपेट में आने से महाराष्ट्र की 71 वर्षीय पूर्व चुनाव आयुक्त और लेखिका नीला सत्यनारायण की गुरूवार को मौत हो गई. उनका इलाज मुंबई स्थित सेवन हिल अस्पताल में हो रहा था। कोरोना से मरने वाली नीला सत्यनारायण पहली पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। जानकारी के अनुसार नीला सत्यनारायण 1972 बैच की आईएएस अधिकारी थीं। मंत्रालय में नीला सत्यनारायण ने कई विभागों में काम किया था। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त का काम भी सभाला था। नीला सत्यनारायण उत्तम लेखिका थीं। उन्होंने 150 कविताओं सहित कई किताबें लिखी हैं। मंत्रालय में बेहद अनुशासन प्रिय अधिकारी के रुप में उनकी पहचान थी। नीला सत्यनारायण के निधन से शोक की लहार फ़ैल गई है.