Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

10 Jun, 2021 823

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कमलनाथ को बुखार हुआ था, जिसके बाद वह बुधवार सुबह अस्पताल पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को मेदांता अस्पताल के 15वें फ्लोर पर भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है. उम्मीद है जब डॉक्टर्स उनकी बीमारी की जानकारी देंगे तब और भी अधिक पता चल पाएगा.

अन्य खबरे