Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत बेहद नाज़ुक

26 Aug, 2020 959

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत बेहद नाज़ुक स्थिति में पहुंच गई है. कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं दिख रहा है और वह गहरे कोमा में चले गए हैं। मुखर्जी कई दिनों से लगातार जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। सेना के रिसर्च और रेफरल अस्पताल, दिल्ली कैंट ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि वह पिछले 16 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और ब्रेन सर्जरी के बाद गंभीर स्थिति में हैं। अस्पताल के मुताबिक़ प्रणब मुखर्जी का फेफड़ों के संक्रमण के लिए इलाज किया जा रहा है। उनके गुर्दे की स्थिति भी कल से ठीक नहीं है। उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं और वे अभी भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी को गंभीर हालत में 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान मस्तिष्क में खून के थक्के होने की बात सामने आई और इसके बाद उनकी आपातकालीन जीवन रक्षक सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद से वे वेंटिलेटर पर हैं और उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। वह कोरोना पॉजिटिव भी हैं। प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए लगातार लोग प्रार्थना कर रहे हैं.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.