Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी भी कॉल ड्रॉपिंग से परेशान

27 Sep, 2018 1524
संवाददाता/in24 न्यूज़. इस देश में कॉल ड्रॉपिंग से परेशान सिर्फ आम आदमी नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समस्या से परेशान हैं. पीएम मोदी ने दूरसंचार क्षेत्र की शिकायतों के समाधान की समीक्षा करते हुए कहा है कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को उपभोक्ता संतुष्टि का "उच्च स्तर" सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय से बुधवार को जारी बयान में ऐसा कहा गया है। प्रधानमंत्री आज प्रगति– सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आधारित, समर्थक सक्रिय प्रशासन के लिए बहु-उद्देशीय मंच और विभिन्न परियोजनाओं के समय पर कार्यान्वयन के जरिए - 29 वीं बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे थे।

अन्य खबरे