Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना अबतक तय नहीं

07 Apr, 2019 1190
संवाददाता/in24 न्यूज़.    

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की महासचिव और पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने से जुड़ी हालिया अटकलों की पृष्ठभूमि में गांधी परिवार के विश्वस्त और प्रियंका के बेहद नज़दीकी लोगों में शुमार वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने रविवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका के नेतृत्व में पार्टी लोकसभा चुनाव में अच्छा करेगी और संगठन मजबूत होने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में स्वीप करेगी। प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने की हालिया अटकलों पर शुक्ला ने कहा कि एक सवाल के जवाब में प्रियंका जी ने एक टिप्पणी की थी जिसको लेकर बातें की गई थीं। उनके चुनाव लड़ने परअभी कुछ तय नहीं है। कोई निर्णय नहीं हुआ है।    

अन्य खबरे