Breaking News

बाढ़ से प्रभावित केरल का दौरा करेंगे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

20 Oct, 2022 713

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारी बारिश से बेहाल केरल (Kerala) के अलाप्पुझा शहर के कुट्टनाड क्षेत्र का दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) करेंगे। 2018 की बाढ़ से प्रभावित अलाप्पुझा में स्वयंसेवक रहे शिंदे की केरल की यह दूसरी यात्रा होगी। सूत्रों के मुताबिक शिंदे अलाप्पुझा शहर के कुट्टनाड क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस क्षेत्र को वर्षा से काफी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि शिंदे महाराष्ट्र के भगवान अयप्पा भक्तों के लिए सबरीमाला में एक गेस्ट हाउस बनाने की भी योजना बना रहे हैं। इससे संबंधित एक प्रस्ताव केरल सरकार को उसकी मंजूरी और सहयोग के लिए भेजा जाएगा। केरल की अपनी यात्रा के दौरान, शिंदे के इस जिले के विझिंजम में भगवान पद्मनाभ स्वामी मंदिर और पूर्णमिकावु मंदिर जाने की उम्मीद है। बता दें कि एकनाथ शिंदे केरल की विभीषिका को देखते हुए वहां का दौरा करेंगे।

अन्य खबरे