बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
संवाददाता/in24 न्यूज़।
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 36 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी जिसमें पार्टी ने 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। दूसरी सूची में बीजेपी ने आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा राज्यों से ये उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें मुख्य रुप से बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का नाम है जो ओडिशा के पुरी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गिरीश बापट महाराष्ट्र के पुणे से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। नमें महाराष्ट्र से 6 उम्मीदवार, ओडिशा से 5 उम्मीदवार, मेघालय से 1 और असम से 1 उम्मीदवार उतारे गए हैं। इनमें आंध्र प्रदेश से केवल 23 उम्मीदवार उतारे गए हैं जहां पर 11 अप्रैल को पहले चरण के मतदान में चुनाव होना है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार देर रात ये ऐलान कर बताया कि हमने 36 नए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें ओडिशा के बीजेपी अध्यक्ष बसंत पांडा, वरिष्ठ नेता सुरेश पुजारी और हमारे प्रवक्ता संबित पात्रा के नाम प्रमुख हैं।