बीजेपी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी
15 Jan, 2019
1251
संवाददाता/in24 न्यूज़.
2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. एक रिपोर्ट की माने तो पार्टी के लोकसभा के 60 फीसदी सांसदों से कार्यकर्ता नाराज हैं. माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर इस खबर ने चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के अंदरुनी सर्वे में यह बात सामने आयी है. जिन सांसदों को लेकर कार्यकर्ताओ में नाराजगी है उनमे कई वरिष्ठ सांसद भी शामिल हैं. इस नाराजगी को देखते हुए आगामी चुनावों में पार्टी कई सांसदों के टिकट काट सकती है. वरना यह तय मन जा रहा है कि कार्यकर्ताओं में बगावत हो जाएगी।