बीजेपी के साथ ही चुनाव लड़ेगी शिवसेना
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में शिवसेना ने जिस तरह सीटों की बराबरी की बात की थी उससे ऐसा लग रहा था कि दोनों संभवतः अलग-अलग विधान सभा चुनाव लड़ें, मगर अब शिवसेना ने गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है. गौरतलब है कि चुनावों को देखते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शुक्रवार को शिवसेना नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में उद्धव ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध कर सेना की लिस्ट जारी करने को कहा है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि सीएम तय करेंगे सेना के प्रत्याशियों की लिस्ट. वहीं ठाकरे ने बैठक में राम मंदिर मामले पर कहा कि अगर मामला कोर्ट में हल नहीं हो रहा है तो सरकार को इस पर निर्णय लेना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो विकास काम महाराष्ट्र में दिख रहे हैं उसमें महत्वपूर्ण काम सेना ने किया है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम पहले से ही बीजेपी के साथ हैं और चुनाव में सीट को लेकर हम संतुष्ट हैं.